क्रेडाई की बेस्ट बिल्डींग स्पर्धा, 19 भवनों का अवलोकन शुरु

विशेषज्ञ समिति में नाशिक-नागपुर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट

अमरावती में आधुनिक वास्तुकला को प्रोत्साहन
अमरावती/दि.29 – भवन निर्माता और विकासकों की सबसे बडी संस्था क्रेडाई की अमरावती इकाई ने बेस्ट बिल्डींग-2026 स्पर्धा रखी है. जिसके लिए 19 भवन निर्माताओं ने प्रविष्ठियां दी है. आज से परीक्षण समिति ने भवनों के निरीक्षण का कार्यारंभ कर देने की जानकारी अमरावती क्रेडाई अध्यक्ष राजन पाटिल ने दी. उन्होंने बताया कि, आधुनिक वास्तुकला को प्रोत्साहन देने का यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण उपक्रम बन गई है. अत: भवनों में अच्छी स्पर्धा भी देखने मिल रही है.
उल्लेखनीय है कि, स्पर्धा के लिए परीक्षण का जिम्मा अमरावती के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट राम विघे, नाशिक के समीर कुलकर्णी तथा मुंबई के अनूप मचवाट को दिया गया है. उन्होंने आज सुबह 8 बजे से प्रत्यक्ष साइट अवलोकन शुरु किया है. अनेक कसौटी और सुविधाओं पर स्पर्धक भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है.
* इन स्पर्धकों का समावेश
स्पर्धा में निवासी अपार्टमेंट के साथ ही रो-हाउस और कमर्शियल प्रकल्पों का समावेश है. अत: महेंद्र अबोड्स, लाइफ स्टाइल होम स्पेसेस, सेंट्रल व्हिस्टा, ब्रह्मा रेसिडेन्सी, श्रीकृष्ण रेसिडेन्सी, शिवश्री अपार्टमेंट, सुमेरु वेदांता-2, मिडास एन्क्लेव्ह, अंबर पार्क, दाभाडे असोसिएट्स, श्री गजानन एन्क्लेव्ह, कृष्णायन अपार्टमेंट, साई सिटी, श्री गुरु प्लाझा, सृष्टी कमर्शियल सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल है. क्रेडाई ने बताया कि, उक्त प्रकल्पों की लोकेशन अमरावती शहर के विभिन्न भागों में स्थित है. गणेश कॉलोनी-शिलांगण रोड, बडनेरा रोड, अर्जुन नगर, कठोरा रोड, रेवसा नाका, शेगांव रोड, मुक्ताई पैलेस परिसर, सामरा नगर, विवेकानंद कॉलोनी, डीपीएस स्कूल रोड आदि भागों में जाकर उपरोक्त परीक्षक भवन और उसकी उपलब्ध सुविधाओं एवं डिजाइन आदि का अवलोकन कर रहे हैं.
अध्यक्ष राजन पाटिल ने बताया कि, उनके साथ सचिव श्रीकांत धर्माले, हेड कोऑर्डीनेटर आशीष दुधे के नेतृत्व में काम चल रहा है. स्पर्धा का नतीजा शीघ्र घोषित किया जाएगा. बेस्ट अपार्टमेंट, बेस्ट बंगलों, बेस्ट कमर्शियल अवॉर्ड घोषित किए जाएंगे. विजेताओं के नाम की उत्सुकता सभी को होने की जानकारी भी दी गई.

Back to top button