भारतीय महाविद्यालय, मोर्शी में सूचना का अधिकार दिवस मनाया गया

नागरिक अधिकारों और प्रशासनिक पारदर्शिता की दी जानकारी

मोर्शी /दि.1– भारतीय विद्या मंदिर, अमरावती द्वारा संचालित भारतीय महाविद्यालय, मोर्शी में 28 सितंबर को सूचना का अधिकार दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के महत्व, नागरिकों के अधिकार तथा शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया.
कार्यक्रम के मार्गदर्शक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष व्ही. आगरकर ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कानून है. इस कानून के माध्यम से आम नागरिकों को सार्वजनिक प्राधिकरणों से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार मिला है. इससे प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है. उन्होंने विद्यार्थियों से सूचना का अधिकार कानून की जानकारी हासिल करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानून का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया.
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सूचना के अधिकार, नागरिकों के कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर डॉ. आर. जी. बांबोले, डॉ. दीपक काले, डॉ. एल. आर. टेंभुर्णे, डॉ. संदीप राऊत, डॉ. सावन देशमुख, डॉ. भगवान साबले, डॉ. अरविंद पाझारे, प्रा. गोपाल भलावी, प्रा. अक्षय बावणे, प्रा. मृणाल कालमेघ, प्रा. तट्टे, प्रा. सुरेंद्र पांडे, प्रा. विजय बोरवार और रूपेश मेश्राम सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Back to top button