खिलाडियों की जर्सी पर इंडिया की बजाय भारत का नाम अंकित करें

दिगंबर जैन समाज की मांग

सांसद डॉ. अनिल बोंडे के मार्फत पंतप्रधान और क्रीडा मंत्री को दिया निवेदन
अमरावती /दि.1– आंतरराष्ट्रीय क्रीडा जगत में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय संघ के खिलाडियों के गणवेश पर (जर्सी) इंडिया इस नाम के बदले अपने देश का मूल व घटनात्मक नाम भारत ऐसा अंकित किया जाए, ऐसी मांग समस्त दिगंबर जैन समाज संगठन द्वारा की गई है. इस संदभ में जैन समाज के शिष्ट मंडल ने सांसद डॉ. अनिल बोंडे की भेंट लेकर पंतप्रधान नरेंद्र मोदी, केंद्रीय क्रीडा मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और बीसीसीआय के अध्यक्ष के नाम सांसद डॉ. बोंडे को निवेदन दिया गया.
* संसद में आवाज उठाने का सांसदों ने दिया आश्वासन
जैन समाज ने निवेदन द्वारा दिए गए निवेदन की दखल लेकर सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने यह मुद्दा आगामी काल में संसद और केंद्र सरकार की दरबार में रखने का आश्वासन दिया है. संविधान के अनुच्छेद 1 में इंडिया यानी भारत ऐसा स्पष्ट उल्लेख होने से देश की असली पहचान यह ‘भारत’ नाम से देश में जाने का आग्रह इस समय किया गया.
* ‘इंडिया नाही, भारत बोलो’ की प्रेरणा
राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज ने दिया हुआ ‘इंडिया नाही, भारत बोलो’ और ‘लौट चलो भारत की ओर’ यह मंत्र प्रत्येक के लिए प्रेरणादायी है. ऑलिम्पिक, एशियन गेम्स, राष्ट्रकुल स्पर्धा और क्रिकेट व हॉकी के आंतरराष्ट्रीय सामान्यों में जब खिलाडियों के जर्सी और अंक तालिका पर भी ‘इंडिया’ की ऐवज में ‘भारत’ नाम दिखेगा. वहीं भारतीयों का स्वाभिमान का क्षण रहेगा, ऐसा जैन समाज ने दिए गए निवेदन में लिखा है. इस समय अमरावती जैन समाज के ज्येष्ठ नेतृत्व डॉ. उल्हास क्षीरसागर, एड. नकुल चंद्रकांत फुलाडी, मुकेश जैन, शैलेंद्र उर्फ सोनू जैन, सचिन संगई, योगेश विटालकर, प्रदीप आग्रेकर और रुपेश राऊल के साथ अन्य मान्यवर बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button