मनपा में 57 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने जारी किए आदेश

अमरावती /दि.2– मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले के निर्देश पर अंतत: एक ही जगह पर वर्षों से एक ही विभाग में टिके रहनेवाले 57 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए है. बीते गुरुवार को मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने तबादले की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए है. तकरीबन 57 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले की सूची में मनपा आयुक्त ने पिछले कुछ महिने पहले 4 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले के निर्देश दिए थे. किंतु अब तक यह 4 अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्णय का पालन न किए जाने के चलते आखिरकार मनपा आयुक्त ने इन चारों अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले कर दिए है.
जिनमें लेखा विभाग के अधिकारी प्रवीण इंगोले का तबादला सीधे बडनेरा जोन में कर दिया गया है. वहीं विद्युत विभाग के आकाश तीरथकर का भी तबादला बडनेरा जोन में कर दिया गया है. वहीं पशु शल्य विभाग के गुणसागर गवई का तबादला जोन क्र. 3 दस्तुर नगर में किया गया. इसके अलावा जोन क्र. 2 के स्वप्निल रामसे का तबादला जोन क्र. 4 बडनेरा में किया गया है. जारी किए गए आदेश में सख्त निर्देश दिए गए है कि, जिन अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए है, वे सभी शुक्रवार 2 अक्तूबर को अपनी-अपनी जिम्मेदारी तुरंत संभाले अन्यथा संबंधितों पर नियमों का उल्लंघन करने की कार्रवाई की जाएगी.

Back to top button