के. एल. कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई

अमरावती/दि.2 – श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय, अमरावती के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई.
कार्यक्रम की शुरुआत में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजयकुमार भांगडिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आज के दिन का विशेष महत्व बताया. उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और लाल बहादुर शास्त्री के ’जय जवान, जय किसान’ के नारे से प्रेरणा लेकर सादगी एवं देशभक्ति का मार्ग अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया.
इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. सोनल संतोष चांडक, सलाहकार समिति के डॉ. सुनीता धोपटे, डॉ. आशिष मोहता, नैक समन्वयक डॉ. कांतेश्वर ढोबले, स्टाफ काउंसिल सचिव डॉ. संजय रेड्डी, खेल विभाग निदेशक डॉ. गजेंद्र रघुवंशी, ग्रंथालय प्रमुख डॉ. दिनेश साखरे, तथा प्राध्यापक डॉ. संतोष राठौड़, डॉ. रवींद्र शिरसाट, डॉ. जयंतकुमार गुप्ता, डॉ. प्रशांत काटोले, डॉ. रमेश सरपाते, डॉ. अकीब देशमुख, डॉ. राजू वाघ, डॉ. संजय गजभिये सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एनएसएस अधिकारी डॉ. सोनल चांडक ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकेतर कर्मचारी विजय गारपवार और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विशेष योगदान दिया. इस अवसर पर संस्था ’श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिति’ के अध्यक्ष वसंतकुमार मालपाणी, सचिव डॉ. गोविंद लाहोटी तथा सहसचिव मोहन कलंत्री ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की.





