शहर कांग्रेस ने किया महात्मा गांधी का अभिवादन
जयस्तंभ चौक पर जयंती का जल्लोष

* प्रतिमा को पहनाई फूलों की माला, विचारों को अपनाने का आवाहन
अमरावती/दि.2- शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती उपलक्ष्य आज सुबह जयस्तंभ चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया.् गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति, बंधुत्व और सामाजिक समता के विचारों का स्मरण कर उनके महान कार्यो को आदरांजलि अर्पित की गई.
इस समय पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, प्रदेश उपाध्यक्ष भैया पवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्री वानखडे, संजय वाघ, विनोद मोदी, सलीम मीरावाले, वंदना थोरात, अनिला काजी, शिल्पा राउत, किरण चांदवडकर, अभिनंदन पेंढारी, दीपक हुंडीकर, पुरूषोत्तम मूंधडा, नाना बारबुध्दे, अनिल तायडे, रफीक चीकूवाले, हारून भाई, अभय ढोबले, जावेद साबीर, अरूण बनारसे, राधेश्याम यादव, जयश्री विठ्ठल मरापे, माणिक लोखंडे सहित विविध आघाडी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे.





