बेटियों ने बॉक्स क्रिकेट के मैदान पर दिखाया दम

अभिमान इवेंट्स एवं स्कूल ऑफ स्कॉलर्स का संयुक्त आयोजन

अमरावती/दि.5 – लेडी ऐजुकेटर्स बाक्स क्रिकेट लीग की अपार सफलता के बाद बेटी दिवस के अवसर पर 14 वर्ष से कम आयु की स्कूली छात्राओं के लिए बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अभिमान इवेंट्स एवं स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के बॉक्स क्रिकेट मैदान पर किया गया. प्रतियोगिता में शहर की नामी स्कूलों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने क्रिकेट कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.
* कार्यक्रम का शुभारंभ
स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के प्राचार्य डॉ. एन. संतोष कुमार, नायब तहसीलदार स्नेहल देशमुख, इंजीनियर कुणाल देशमुख, स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड प्रशांत लिंगोटे, उपमुख्याध्यापिका समीधा नाहर एवं कॉर्डिनेटर रीमा शर्मा के हाथों दीप प्रज्वलन कर किया गया. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हैप्पी किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं शोभाबेन सेठिया स्कूल ब्लेज के बीच खेला गया. इस मुकाबले में हैप्पी किड्स इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसके बाद *नारायणा विद्यालयम एवं शांतिनिकेतन इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला हुआ. शांतिनिकेतन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया.
फाइनल में हैप्पी किड्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशी शिरसाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले दम पर संघर्ष किया. हालांकि, शांतिनिकेतन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया और विजेता ट्रॉफी पर विद्यालय का नाम दर्ज कराया. पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के सीईओ अभिषेक के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीम की छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
देवेंद्र कपिले क्रिकेट अकादमी के अंपायर प्रेम बमनेल एवं कार्तिक वाघमारे ने अंपायरिंग की. अभिमान इवेंट्स के संचालक मधु आसोपा एवं कॉर्डिनेटर महेश मुले ने विशेष परिश्रम किया इस आयोजन मे वेन्यु पार्टनर स्कुल का स्कालर रहे ट्राफीयां प्राइम इंटरनेशनल ब्रेन डेवलपमेंट और लेंगवेज हब की ओर से तथा सोशल मिडीया पार्टनर योगेश चंदाने रहे. श्याम चौक स्थित रघुवीर मिठाई ने अल्पोहार सहयोग दिया.

Back to top button