सेवासंकल्प अभियान अंतर्गत चित्रकला व वक्तृत्व स्पर्धा

भारतीय जनता पार्टी का उत्कृष्ट उपक्रम

अंजनगांव सुर्जी/ दि. 5– देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवासंकल्प के निमित्त गरीब कल्याण, समावेशक विकास और विकसित भारत के लिए समर्पित सेवासंकल्प पर आधारीत वक्तृत्व एवं ‘सपनो का भारत’ विषय पर चित्रकला स्पर्धा का आयोजन स्थानीय नगरपरिषद शाला में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से शनिवार 3 अक्तुबर को किया गया. स्पर्धा में सहभाग लेनेवाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरीत किए गए.
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर नगराध्यक्ष अविनाश गायगोले, उपाध्यक्ष प्रियंका मालठाणे,गुट नेता व शहराध्यक्ष मनीष मेन,पूर्वाध्यक्ष मनोहर मुरकूटे, महासचिव आशिष टिपरे, मंडल महासचिव एवं मंडल पदाधिकारी तथा पूर्व निर्माण कार्य सभापती शंकर मालठाणे ,ओलंबे, मुख्याध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित थे. दोनों ही स्पर्धा को सफल बनाने सेवासंकल्प अभियान के मुख्य संयोजक नंदकिशोर पाटील, सहसंयोजक सौरभ जुनघरे, कांचन राठोड ने अथक प्रयास किए.

 

Back to top button