पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य से मिलीं पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर
हव्याप्र मंडल के प्रधान सचिव के निवास पर सदिच्छा भेंट, पुरानी यादें हुईं ताजा

अमरावती/दि.5 – कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री एड. यशोमती ठाकुर ने हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रा. प्रभाकरराव वैद्य के निवास पर सदिच्छा भेंट की. इस दौरान उन्होंने पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य के साथ विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया और पुरानी यादों को ताजा किया.
भेंट के दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर दिलखुलास बातचीत हुई. लंबे समय बाद हुई इस आत्मीय मुलाकात से पुराने प्रसंगों और यादों को उजाला मिला तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद हुआ. इस अवसर पर सांसद बलवंत वानखड़े, कांग्रेस शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत, पूर्व महापौर विलास इंगोले सहित मित्रमंडली उपस्थित थे.





