युवती से बात करने पर युवक की जमकर पिटाई

पत्थर से सिर पर किया वार, तलेगांव ठाकुर फाटा के पास की घटना

* तीन आरोपियों ने मिलकर युवक को पीटा
तिवसा/दि.6- तिवसा थाना क्षेत्र के तलेगांव ठाकुर फाटा के पास युवती से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक मजदूर के साथ जमकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया. मारपीट के दौरान एक आरोपी ने जमीन पर पड़ा पत्थर उठाकर युवक के सिर पर वार कर दिया. इससे उसके चेहरे के बाएं हिस्से में गंभीर चोट लगने के साथ खून निकलने लगा. घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक तारखेड़ निवासी संगम देवीदास नागमोते (28) रविवार 4 अक्टूबर को शाम करीब 5.30 बजे तलेगांव ठाकुर फाटा के पास मौजूद था. इसी दौरान उसे एक युवती तीन युवकों के साथ खड़ी दिखाई दी. संगम ने युवती से पूछा कि वह कहां जा रही है और उसके साथ मौजूद तीन युवक कौन हैं. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. शिकायत के मुताबिक, युवती ने तीनों युवकों को अपना भाई बताया. इसके बाद तीनों ने संगम के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान राहुल भगवान मुंद्रे (24) ने जमीन पर पड़ा पत्थर उठा लिया, जबकि दो नाबालिगों ने संगम को पकड़ लिया. इसके बाद राहुल ने पत्थर से संगम के सिर के सामने और बाईं ओर वार किया. पत्थर लगने से उसके चेहरे के बाएं हिस्से में चोट लगी और खून निकलने लगा. मारपीट के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल संगम की शिकायत के आधार पर तिवसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार मामले में राहुल भगवान मुंद्रे (24) और दो नाबालिगों के नाम सामने आए हैं. पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है.

Back to top button