मृणाल पाटील के जन्मदिन पर विविध सेवा उपक्रम की पंरपरा कायम

अमरावती/ दि. 6– जन्मदिन पर केवल जल्लोष या दिखावा न करते हुए समाज के वंचितों के चेहरों पर खुशियां ला कर अपने जन्मदिन पर विविध सेवा उपक्रम की परंपरा साल 2015 से भाजयुमो अध्यक्ष मृणाल पाटील इंगले ने कायम रखी है. 2 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे विविध सेवा उपक्रमों से दिन की शुरूआत हुई. जिसमें स्थानीय उपजिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनके साथ संवाद साधा गया. और स्थानीय अंध विद्यालय के विद्यार्थियों को स्नेहभोज दिया गया,और उनके साथ कुछ पल आनंद के बिताए.
उसी प्रकार एक वृक्ष पर्यावरण के लिए यह संदेश देते हुए गांधीनगर स्थित उनके निवासस्थान के सामने वृक्षारोपण किया गया.साल 2015 से सेवा उपक्रमों की सराहना शहर सहित संपूर्ण तहसील में किए जा रही है. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों तथा मित्र परिवार की ओर से किया गया. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, समाजिक क्षेत्र के मान्यवर और मित्र परिवार बडी संख्या में उपस्थित थे. अंध विद्यालय के समीप शुभम मंगल कार्यालय रोड पर शुभचिंतकों ने मृणाल पाटील को जन्मदिन पर शुभकामना दी.

Back to top button