भगवंतराव शिवाजी पाटील महाविद्यालय में छायाचित्रों की प्रदर्शनी
संगाबा विद्यापीठ के संत गाडगेबाबा अध्यासन केंद्र का आयोजन

परतवाडा/ दि. 6- स्थानीय भगवंतराव शिवाजी पाटील महाविद्यालय में संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के संत गाडगेबाबा अध्यासन केंद्र भगवंतराव शिवाजी पाटील महाविद्यालय, बाबासाहेब सोमवंशी कनिष्ठ विद्यालय, एचएससी व्होकेशनल अचलपुर, परतवाडा के संयुक्त तत्वाधान में संत गाडगेबाबा के दुर्लभ छायाचित्रों की प्रदर्शनी एवं महात्मा ज्योतीराव फुले के जीवन कार्यो पर हाल ही में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
महात्मा ज्योतीराव फुले व संत गाडगेबाबा के जीवन कार्य इस विषय पर सुप्रसिध्द साहित्यिक डॉ. सतीश तराल ने प्रबोधनात्मक मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल खांडेकर ने की. तथा उद्घाटन पूर्व प्राचार्य रा.भा. महाजन ने किया. इस समय विद्यापीठ व्यवस्थापन समिति सदस्य डॉ. भैय्यासाहेब मेटकर , प्राचार्य डॉ. काशिनाथ बनहाटे, रवींद्र हरणे, अध्यासन प्रमुख डॉ. दिलीप काले, अरविंद्र हरणे, गजानन येवले, बाजीराव गवई उपस्थित थे.





