‘श्रध्दा-भक्ति बढावे, संतन की सेवा…’

राधा-कृष्ण मंदिर में इंदिरा एकादशी उत्सव

1 दिसंबर को गौमाता के लिए मुंबई चलने का आवाहन
अमरावती/ दि. 6- श्री राधा-कृष्ण सेवा समिति व्दारा आयोजित इंदिरा एकादशी उत्सव आज रंगारी गल्ली स्थित माहेश्वरी राधा-कृष्ण मंदिर में बडा ही उत्साहपूर्ण रहा. पूज्य माहेश्वरी देवी जी ने इंदिरा एकादशी का महत्व बतलाया. उसी प्रकार पधारे हुए संत त्र्यंबकेश्वर जी ने आगामी 1 दिसंबर को गौमाता के राष्ट्रमाता घोषित किए जाने के लिए मुंबई चलने का आवाहन उपस्थित भाविकों से किया. सैकडों भाविकों ने आज आरती व प्रसादी का लाभ लिया. समिति की ओर से सदा की भांति सुंदर प्रबंध किए गए थे. आए हुए साधू -संतों का यथोचित सत्कार, स्वागत किया गया. संपूर्ण परिसर गौमाता राष्ट्रमाता के घोष से गूंज उठा था.
आज के ध्वजा यजमान कमल रामप्रसाद सोनी रहे. वहीं प्रसादी यजमान में शशांक नंदकिशोर सिकची, शांतादेवी ओमप्रकाश लढ्ढा, तारादेवी काकानी, अर्चना रमन झंवर, कौशल्यादेवी मदनलाल टावरी, आयुषी नरेश मुंदडा, दिलीप हनुमानदास चांडक, रामप्रसाद सोनी, लक्ष्मीनारायण मंत्री, जुगलकिशोर झंवर, गायल माता परिवार आसोप, गोपालदास राठी सायत, डॉ. राजेंद्र राठी का समावेश रहा.

Back to top button