डॉ. उपेंद्र कोठेकर बीजेपी के विदर्भ संगठन संपर्क प्रमुख
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने की नियुक्ति

* महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पार्टी में खुशी
अमरावती/दि.7 – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने विदर्भ विभाग में पार्टी का संगठन और सुद़ृढ करने की द़ृष्टि से बडी घोषणा की है. प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र कोठेकर को विदर्भ संगठन संपर्क प्रमुख मनोनीत किया गया है. डॉ. कोठेकर की नियुक्ति से भाजपाईयों में हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है. डॉ. कोठेकर अपने संगठन कौशल्य के लिए जाने जाते हैं. विदर्भ के सभी भाजपाई उनसे परिचित हैं और उनके नेतृत्व में और बेहतर कार्य के लिए तत्पर हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने विदर्भ में अच्छी पैठ बना रखी है. गांवो और शहरों में सत्ता के साथ अधिकांश स्थानों पर भाजपा के विधायक निर्वाचित है. ऐसे में संगठन को और सुद़ृढ करने के लिए राज्य उपाध्यक्ष उपेंद्र कोठेकर को विदर्भ की समस्त सांगठनिक जवाबदारी बढाई गई है. संगठन संपर्क प्रमुख उन्हें बनाया गया है. जिससे आनेवाले दिनों में भाजपा की सभी प्रकार की संगठन और इलेक्शन की जवाबदारी भी डॉ. कोठेकर पर होंगी. उनकी नियुक्ति से विदर्भ में मोटे तौर पर हर्ष देखा जा रहा है.





