अमरावती-मुंबई 16 अक्तूबर को रद्द

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी कई ट्रेनें

* 17 को 3 से 7 घंटे विलंब से आएगी एक्सप्रेस गाडियां
अमरावती/दि.7 – आगामी कुछ दिनों में आपकी मुंबई यात्रा है, तो यह समाचार आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. वह इसलिए कि, मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में आसनगांव-कसारा तीसरी लाइन परियोजना एवं कसारा यार्ड में अप यार्ड लाइन के विस्तार काम होना है. अत: प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग एवं पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यो के लिए कसारा में विशेष ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा. जिससे शुक्रवार 16 अक्तूबर को अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस रद्द की गई है.
रेलवे सूत्रों ने बताया कि, नागपुर-मुंबई, सेवाग्राम एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है. वहीं शनिवार 17 अक्तूबर को यह दोनों ट्रेन उनके प्रस्ताव स्टेशन, मुंबई से वापस नहीं आएगी. इसके अलावा बडनेरा होकर मुंबई तथा नागपुर की दिशा में जाने वाली अनेक ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, गाडी संख्या 12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस बुधवार 14 एवं गुरुवार 15 अक्तूबर को मुंबई से प्रस्थान करने पश्चात कल्याण से कर्जत, पुणे और मनमाड होकर चलाई जाएगी. इसी के साथ गाडी संख्या 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस शुक्रवार 16 अक्तूबर को हावडा से प्रस्थान करने के बाद आगे अपने निर्धारित मार्ग के बजाए जलगांव, नंदूरबार, वसई रोड और ठाणे होकर मुंबई पहुंचेगी. मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस गाडी संख्या 12105 शनिवार 17 अक्तूबर को ट्रेन कल्याण से कर्जत, पुणे और मनमाड पश्चात अकोला, बडनेरा होते हुए जाएगी.
* 17 को कई ट्रेने लेट
गाडी संख्या 12870 हावडा-मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को हावडा से 7 घंटे देरी से रवाना होगी. गाडी क्रमांक 12101 एलटीटी-शालिमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 3 घंटा 45 मिनट विलंब से चलेगी. गाडी संख्या 12809 मुंबई-हावडा मेल 4 घंटे 20 मिनट देरी से चलेगी. गाडी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट और एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 2 घंटा 15 मिनट लेट चलाई जाएगी.

Back to top button