प्रहार के नितिन आगे भी उतरे मैदान में

अमरावती/दि. 6 – प्रहार जनशक्ति सामाजिक संगठन की शिक्षक इकाइ प्रहार शिक्षक आघाडी की ओर से नितिन आगे ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए अपनी दावेदारी पेश की. नितिन आगे द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते समय प्रहार के जिलाध्यक्ष छोटू महाराज वसू, महानगर प्रमुख बंटी रामटेके सहीत जितू दुधाने, गणेश मारोडकर, प्रशांत देशमुख, शेख अकबर, नितिन शिरभाते, नितिन तायडे व मनिष देशमुख आदि उपस्थित थे.





