अभिजात मराठी भाषा सप्ताह निमित्त निबंध स्पर्धा
भारतीय महाविद्यालय मराठी विभाग का आयोजन

मोर्शी/ दि. 6– भारतीय विद्यामंदिर अमरावती द्बारा संचालित स्थानीय भारतीय महाविद्यालय मराठी विभाग की ओर से मंगलवार 6 अक्तूबर को अभिजात मराठी भाषा सप्ताह के निमित्त‘अभिजात मराठी भाषा’ विषय पर निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संतोष व्ही. आगरकर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अभिजात मराठी भाषा का महत्व, उसकी श्रेष्ठता व समृध्दता का महत्व विषद किया.
यह आयोजन मराठी विभाग प्रमुख डॉ. भगवान साबले द्बारा किया गया. जिसे विद्यार्थियों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद देते हुए सहभाग लिया. स्पर्धा में प्रथम, द्बितीय व तृतीय क्रमांक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्रंथ व प्रमाणपत्र तथा सभी सहभागी विद्यार्थियों को मान्यवरों के हस्ते प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएगे ऐसी जानकारी डॉ. साबले ने दी. इस समय डॉ. एल.आर.टेंभुर्णे, डॉ. संदीप राउत, डॉ. दिपक काले, डॉ. अरविंद पाझारे,प्रा. गोपाल भलावी, प्रा. सुरेंद्र पांडे, प्रा. वैशाली पलसापुरे, प्रा. रूपेश मेश्राम, विनोद जाधव तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक ,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.





