रामपुरी कैंप में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 पर मामला दर्ज
महालक्ष्मी प्रोविजन के पास गली में चल रहा था जुआ

मौके से 8 हजार रुपए की नकदी बरामद
अमरावती/दि.6 – गाडगेनगर थाना क्षेत्र के रामपुरी कैंप में पुलिस ने जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई महालक्ष्मी प्रोविजन के पास स्थित एक गली में की. मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही नकदी समेत कुल 8 हजार रुपए बरामद किए गए.
जानकारी के मुताबिक रविवार 4 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे से रात 12 बजे के बीच पुलिस को रामपुरी कैंप के महालक्ष्मी प्रोविजन के पास स्थित गली में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा तथा उनके पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही नकदी जब्त की. जानकारी के मुताबिक जब्त की गई कुल रकम करीब 8 हजार रुपए है. इस मामले में नारायण ढोलकराम हेमनानी (55, दस्तूरनगर), दीपक भगवानदास वीरवाणी (40, रामपुरी कैंप) सहित कुछ महिलाओं समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. गाडगेनगर पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है.





