ऑनलाइन गेमिंग केंद्र पर अमरावती ग्रामीण पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार
तीन करोड की साइबर ठगी का भंडाफोड

4.40 लाख का माल जब्त
पुणे के धायरी में साहसिक कार्रवाई
अमरावती/दि.6 – अमरावती ग्रामीण पुलिस ने साहसी कार्रवाई करते हुए पुणे के धायरी में छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग सेंटर का भंडाफोड किया. तीन आरोपियों को बंदी बनाया. उनके अन्य साथियों की खोजबीन शुरु की गई है. यह प्रकरण लगभग तीन करोड की साइबर ठगी का बताया जा रहा है. आरोपियों की संख्या और धोखाधडी का आंकडा बढने की आशंका जताते हुए पुलिस ने बताया कि, एसपी निकेतन कदम के मार्गदर्शन में ऑपरेशन कवच अंतर्गत उक्त जोरदार कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपियों में भूषण सुुुभाष दंडाले (23, कुर्डी, सुरली, तह. वरुड, जि. अमरावती), रोशननंद राजू दंडाले (28, वॉर्ड 1, सावंगा, अमरावती), अंकित विठ्ठल मसूले (26, वॉर्ड 1, जरुड, अमरावती) है. आरोपियों से 24 मोबाइल हैंडसेट, 4 लैपटॉप, विविध बैंकों के 29 एटीएम कार्ड, विविध बैंकों की 7 पासबुक, 13 चेक बुक, विविध कंपनियों के एक दर्जन सीमकार्ड जब्त किए गए. उपलब्ध बैंक व्यवहारों के प्राथमिक आकलन में अब तक करीब तीन करोड रुपए की साइबर ठगी उजागर हुई है. आर्थिक व्यवहारों की सघन जांच चल रही है. गिरोह से जुडे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि, संबंधित बैंक खातों, व्यवहार के लाभार्थी, अंतिम लाभार्थी, आर्थिक व्यवहारों की कडी का पूरा पता लगाया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि, जब्त किए गए मोबाइल हैंडसेट, लैपटॉप का डिजिटल तथा फॉरेन्सिक विश्लेषण शुरु है. जिससे ऑनलाइन गेमिंग/बेटींग से संबंधित आर्थिक व्यवहार, संपर्क व्यक्ति, व्यवहार की श्रृंखला और अपराध में सहभागी अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. पुलिस ने दावा किया कि, संपूर्ण तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का कदम-कदम पर पीछा कर पुणे में की गई कार्रवाई संपूर्ण जांच में महत्वपूर्ण रही है. प्राथमिक, आर्थिक तहकीकात से ही अपराध बडा होने की पुष्टि हुई है. साइबर थाने के प्रभारी पुनि अशोक लांडे, सपोनि अमोल पुरी, उपनि सुनील बनसोड, प्रवीण वानखडे, पंकज गोलाइतकर, प्रवीण अंबाडकर, विकास अंजीकर, रितेश गोसावी, राहुल गौरखेडे, गुणवंत शिरसाट, आशीष जांभुले, महिला पुलिस पूनम कान्होलीकर, कल्पना सोनोत्रे, सरिता चौधरी आदि के दल ने उक्त कार्रवाई एसपी निकेतन कदम और अपर एसपी दत्ता तोटेवाड के मार्गदर्शन में की. पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन नं. 1930 और ग्रामीण साइबर हेल्पलाइन नं. 7030006859 से संपर्क करने का आवाहन किया है. साइबर अपराधों की चपेट में न आने और सावधान रहने कहा है.





