आराधना संडे स्पेशल सेल को उत्स्फूर्त प्रतिसाद
6 घंटों में ग्राहकों ने लिया खरिदारी का आनंद

हबलानी परिवार का उपक्रम
अमरावती/दि. 6– आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल अब अंबानगरी की शान बन चुका है. यहा के कपडे केवल फैशन नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर प्रदान करते है. इस कारण ही यहा लेटेस्ट फैशन के साथ आज के ट्रेड एवं ट्रैडिशनल को ही ध्यान में रखते हुए आप के लुक को और अधिक एनहान्स करने की कोशिश की जाती है. इस कोशिश के साथ ग्राहकों को इस पितृपक्ष बंपर लॉटरी का एहसास करवाते हुए फिर एक बार पितृपक्ष में आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल द्बारा 6 घंटे के स्पेशल संडे सेल का आयोजन किया गया. जिसका ग्राहकों ने खुब लुफ्त उठाते हुए खरिदारी कर आगामी त्यौहारों को बजट में फैशनेबल बनाने की तैयारी शुरू की है.
स्थानीय जवाहर रोड पर स्थित आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल की शुरूआत विगत 47 वर्ष पूर्व की गई. तब से शहरवासियों को कपडों के नए ट्रेंड और फैंशन से रूबरू करवाने की कोशिश आराधना के माध्यम से हबलानी परिवार कर रहा है. आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल में हर दिन नए-नए कलेक्शन के साथ अब विस्तार कर पूरे परिवार के फैंशन सेन्स की जिम्मेदारी उठाई जा रही है. इस कारण ही यह अब केवल एक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि पूरे परिवार का अहम हिस्सा बन चुका है. हबलानी परिवार ने जिस उदेश्य से कपडों का व्यापार शुरू किया था, वह आज परिवार बन चुका है. यहीं कारण है कि वह देश-दूनिया का फैंशन बन चुके है.
आराधना में ग्राहकों को न केवल फैंशन ट्रेंड की जानकारी दी जाती है, बल्कि खरिदारी का मौका मिलता है. उसे किफायती बनाने की कोशिश के साथ अब आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल ग्राहकों की डिमांड पर नए-नए उपक्रम भी चला रहा है. ग्राहकों के अनुरोध पर शुरू किए गए पितृपक्ष के संडे सेल में मात्र 6 घंटे में ग्राहक आधी किमत में अपने पसंदीदा कलेक्शन को खरिदने के लिए लालाईत रहते है. उनके इंतजार की घडियां खत्म कर रविवार को पितृपक्ष के मौके पर लगातार दूसरी बार 6 घंटों का सुपर संडे सेल आयोजित किया गया. इस 6 घंटे के सेल में ग्राहकों को किफायती दाम यानी 50 प्रतिशत छूट के साथ खरिदारी करने का मौंका मिला.
आराधना में सेल पूराने स्टॉक को काटने के लिए नहीं, बल्कि सीधे फैक्ट्री टू ग्राहक तक होने से फैक्ट्री से माल खरीदा और उसे बिचौलियों को हटाकर सीधे ग्राहक तक पहुंचाने की कोशिश के साथ आयोजित करने से ग्राहकों ने भी भरपूर लुफ्त उठाते हुए जमकर खरिदारी की. भले ही इस बार का संडे सेल घर की गृहलक्ष्मी के लिए समर्पित रहा हो, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य जैसे कि, पुरूष मंडली और बच्चों को भी इस बार के सेल में निराश नहीं किया गया.
आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल के संचालक पुरनसेठ हबलानी ने बताया कि, पिछले संडे सेल में कई ग्राहक शाम 6 बजे के बाद खरिदारी के लिए प्रतिष्ठान में आए थे. जिसके कारण वे किफायती दाम का आनंद नहीं ले पाए. इस कारण पितृपक्ष के दूसरे रविवार को फिर एक बार संडे सेल का आयोजन कर केवल महिलाओं को नहीं, बल्कि पुरूष मंडली को भी खरिदारी का अवसर दिया गया. पुरूषों के लिए रेमंड , रीड अॅन्ड ट्रेलर और विमल की शर्टिंग के साथ डिजाईनर शुटींग, लिनेन, चेक्स, स्ट्राईप्स, जीन्स, कारबो, ट्राउजर, शर्ट और टी-शर्ट उपलब्ध करवाये गए. बच्चों के लिए भी फैन्सी परिधानों की अलग रेंज रखी गई थी. जिसके कारण ही वे पूरे परिवार की किफायती दाम में एक ही छत के नीचे शॉपिंग कर पाए.
महिलाओं के लिए ऐसा रहा कलेक्शन
इस बार के संडे सेल में आगामी दशहरा एवं दिवाली सीजन को देखते हुए घर की लक्ष्मी का पूरा ध्यान रखा गया था. जिसके कारण ही महिलाओं के लिए संडे सेल में डिजायनर ,जयपुरी, वर्क, पैठणी सिल्क और एन्टीक वर्क साडियों की रेंज ,मामुली खामी वाली कुछ एन्टींक वर्क साडियां कम किमत पर उपलब्ध करवाई गई थी. इसके अलावा ड्रेस मटेरियल, सलवार सूट,तैयार पंजाबी सूट, लेडीज पैंन्ट सेट और कुर्ती सेट की विभिन्न रेंज उपलब्ध करवाई गई थी. महिलाओं और युवतियों के लिए नई डिजाईन भी रखे गए थे. जिसके कारण इस बार का सेल महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा.





