पुलिस ने पकडा 2.23 लाख का जुआ
दो गिरफ्तार, चार हुए फरार

अमरावती/दि.6 – पथ्रोट थाना अंतर्गत ग्राम काकडा खेतशिवार में पुलिस ने जुआ अड्डे का भंडाफोड किया. दो आरोपियों को पुलिस दबोचने में सफल रही. किंतु चार आरोपी भाग गए. 5 अक्तूबर को की गई कार्रवाई में बाइक, मोबाइल हैंडसेट सहित 2.23 लाख रुपए का मुद्देमाल जब्त किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी.
पकडे गए आरोपी स्वप्नील देवीदास नागे (37, वाडीपुरा) और प्रमोद शंकर निखाडे (42, काकडा) है. जबकि आरोपी पंकज उर्फ पप्पू तायडे, मदन आरोले, रवि गिरी, अतुल मोरे और दो अन्य पुलिस से बच निकले. यह कार्रवाई निरीक्षक अशोक लांडे, स्थानीय अपराध शाखा के मार्गदर्शन में उपनि सतीश झाल्टे, हेकां मंगेश लकडे, हेकां सचिन मसांगे, कांस्टेबल हर्षल काले, हर्षद घुसे आदि ने की. पथ्रोट थाने में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून की धारा 12 (अ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है.





