अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन के अंतिम दिन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रा. अदिती पोहरे ने पेश की दावेदारी

* प्रदेशाध्यक्ष सपकाल सहित संभाग के कई दिग्गज नेता रहे मौजुद
* शक्तिप्रदर्शन के साथ हुआ चुनावी अभियान का प्रारंभ
अमरावती/दि.6 – अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी प्रा. अदिति पोहरे ने आज मंगलवार को दोपहर वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी में धूमधड़ाके के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान कांग्रेस ने व्यापक शक्ति प्रदर्शन किया. प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक अमित झनक, विधायक साजिद पठाण, स्नातक विधायक धीरज लिंगाडे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
नामांकन से पहले प्रा. अदिति पोहरे समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ इर्विन चौक पहुंचीं. यहां भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा का अभिवादन करने के बाद नामांकन के लिए रवाना हुईं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अदिति पोहरे के समर्थन में नारेबाजी की. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से क्षेत्र में चुनावी माहौल दिखाई दिया.
* प्रदेश से स्थानीय नेतृत्व तक एकजुटता
नामांकन के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के साथ सांसद बलवंत वानखड़े मौजूद रहे. पूर्व मंत्री वसंत पुरके, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकूर, डॉ. सुनील देशमुख, विधायक अमित झनक, विधायक साजिद पठाण, विधायक धीरज लिंगाडे, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप तथा पूर्व विधायक राजकुमार पटेल भी उपस्थित रहे. मनपा में नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, दिलीप एडतकर, रामेश्वर अभ्यंकर, किशोर बोरकर, हरिभाऊ मोहोड, महेश गणगणे, वैभव वानखड़े, दिलीप कालबांडे, उदेभान लांडगे और अशोक डोंगरे सहित अनेक स्थानीय नेता एवं पदाधिकारी नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए.
* बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान राहुल येवले, प्रकाश माहुरे, कांचनमाला गावंडे, जयश्री वानखड़े, अंजली ठाकरे, भागवत खांडे, प्रविण मनोहर, मुकद्दर पठाण, प्रमोद दालु, अनिकेत ढेंगले, मुरलीधर डहाणे, गजानन देशमुख, अभय देशमुख, अभिजित मानकर, प्रणव गौरखेडे, विष्णू राठोड, राजकुमार इंगले, पंकज वानखड़े, सुरेश रतावा, प्रशांत महल्ले, प्रद्युम पाटील, निलेश तट्टे, हमीद पठाण, सहदेव बेलकर, सर्वेश खांडे, संजय भेले, मयूर देशमुख, नामदेव तनपुरे, वैभव देशमुख, संदीप आमले और अक्षय एडतकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया. समर्थकों ने अदिति पोहरे के समर्थन में नारे लगाए और चुनाव अभियान को गति देने का संकल्प व्यक्त किया.
* शिक्षक मुद्दों पर चुनावी मुकाबला
अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार राजनीतिक दलों के साथ विभिन्न शिक्षक संगठनों और आघाड़ियों के प्रत्याशी भी मैदान में हैं. कांग्रेस द्वारा अदिति पोहरे को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी ने प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर तक अपने वरिष्ठ नेताओं को नामांकन के दौरान एकजुट कर अपनी संगठनात्मक ताकत प्रदर्शित की. नामांकन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने शिक्षकों से संवाद बढ़ाने तथा उनके वेतन, सेवा सुरक्षा, पेंशन और अन्य समस्याओं को चुनावी मुद्दों के केंद्र में रखने पर जोर दिया. आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में तेजी आने के साथ अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है.





