शिक्षक मतदार संघ में 36 उम्मीदवार मैदान में उतरे

आज 18 ने दाखिल किए फॉर्म

अमरावती/दि.6 – 23 अक्तूबर को होने जा रहे प्रतिष्ठापूर्ण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज नामांकन के आखरी दिन 19 प्रत्याशियों ने फॉर्म दाखिल किए. जिससे 1 सीट के वास्ते मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या 36 हो जाने की जानकारी छपते-छपते मिली खबर में दी गई थी.
आज फॉर्म जमा करानेवालों में सुमीत सुरेश पवार अपक्ष, उपेंद्र बाबाराव पाटिल अपक्ष, डॉ. संगीता सचिंद्र शिंदे-बोंडे भाजपा, डॉ. संगीता शिंदे-बोंडे अपक्ष, विनोद कडू अपक्ष, दिलीप कडू अपक्ष, सजील खान खलिल खान अपक्ष, श्रीकृष्ण सूर्यभान पहुरकर अपक्ष, अदिति पोहरे कांग्रेस, शेखर भोयर भाजपा, प्रा. डॉ. संतोष हुशे अपक्ष, शेखर भोयर अपक्ष, प्रीति हर्षल रेवणे युवा स्वाभिमान, प्रीति हर्षल रेवणे अपक्ष, गजानन उल्हे अपक्ष, मिलिंद ब्राह्मणे अपक्ष, नितिन आगे अपक्ष, किरण चौधरी अपक्ष, हेमलता मुनोत अपक्ष, उपेंद्र पाटिल शिवसेना शिंदे गट, राजेश कड अपक्ष, प्रा. अनिल काले बलिराजा पार्टी, रामदास कटक अपक्ष आदि का समावेश है. स्पष्ट है कि, अनेक प्रत्याशियों ने नामांकन के 2-3 सेट जमा कराए हैं.

Back to top button