वॉइन शॉप की दुकान में घुसकर लूटपाट
गाडगे नगर थाना क्षेत्र के सिंधी चौक की घटना

अमरावती/दि.8- गाडगे नगर थाना क्षेत्र के वॉइन शॉप के दुकान पर जाने के बाद दुकानदार द्वारा शराब के पैसे मांगने पर संतप्त हुए आरोपी दुकान में घुसकर गल्ले से नकद 6 हजार 400 रुपए लूट लिये और पलायन कर लिया. यह घटना सिंधी चौक परिसर में घटित हुई. पुलिस ने आकाश सागर उर्फ जंगली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी आकाश सागर उर्फ जंगली यह बुधवार 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे के दौरान गाडगे नगर थाना क्षेत्र में आने वाले सिंधी चौक परिसर स्थित खंडेलवाल वॉइन शॉप पर गया. आरोपी ने दुकान पर पहुंचकर शराब मांगी, तब दुकान संचालक अमित खंडेलवाल (50) ने शराब के पैसे मांगे. इस बात पर से संतप्त हुए आरोपी आकाश ने अश्लील भाषा में गालीगलौज की और मारने के लिए दौडा. दुकान में घुसकर शराब और गल्ले से 6 हजार 400 रुपए लूटकर फरार हो गये. वॉइन शॉप संचालक अमित रामनिवास खंडेलवाल की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (3), 296, 351 व मुंबई पुलिस कानून की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





