शिवाजी अपार्टमेंट को मिला बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड

गोविंदा ग्रुप की सेंट्रल विस्टा बेस्ट भी कमर्शियल बिल्डिंग से सम्मानित

अविनाश बिल्डर ने रो हाउस कैटेगरी में जीता बेस्ट बंगले का खिताब
क्रेडाई अमरावती के बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड-2026 की घोषणा
अमरावती/दि.10- शहर की उत्कृष्ट इमारतों और निर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिल्डरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रेडाई अमरावती द्वारा आयोजित बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड-2026 में जोग महाजन इन्फ्रा के शिवाजी अपार्टमेंट को सर्वश्रेष्ठ अपार्टमेंट बिल्डिंग का पुरस्कार प्रदान किया गया. जबकि रनर अप पुरस्कार सुरेंद्र किंगरानी को वेदांता-2 के लिए मिला.
शिवाजी अपार्टमेंट की खासियत है कि, यहां पर वेस्ट मैनेजमेंट की उत्कृष्ट प्रक्रिया मौजूद है. वहीं बेस्ट कमर्शियल बिल्डिंग का अवार्ड गोविंदा ग्रुप की सेंट्रल विस्टा को दिया गया. इसी कैटेगिरी में रनर अप का पुरस्कार सृष्टि कमर्शियल अपार्टमेंट को दिया गया. रो हाऊसेस कैटेगिरी में बेस्ट बंगलो के अवार्ड से अविनाश बिल्डर को सम्मानित किया गया. जबकि रनर अप का सम्मान लगातार दूसरी बार दाभाडे एसोसिएट्स को मिला.
विदित हो कि, शुक्रवार 9 अक्तूबर को होटल महफिल इन में आयोजित समारोह में मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अमरावती जोनल मैनेजर महेश डांगे के हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए. कार्यक्रम का संचालन आशीष दुधे ने किया. जबकि आभार प्रदर्शन श्रीकांत धमाले ने माना. उल्लेखनीय है कि, क्रेडाई की तरफ से शहर की उत्कृष्ट इमारतों और निर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिल्डरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विगत 17 वर्षों से बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड प्रदान किए जा रहे है. 19 प्रोजेक्ट की जांच, विशेषज्ञों के निरीक्षण और गुणवत्ता की अंतिम परीक्षा के पश्चात अवार्ड घोषित किए गए. होटल महफिल इन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले और महाराष्ट्र बैंक के अमरावती जोन के जोनल मैनेजर महेश डांगे मौजूद थे. इस कार्यक्रम में मंच पर ज्यूरी मेंबर प्रोफेसर इंजीनियर राम मेघे, आर्किटेक्ट अनुपम चव्हाण, आर्किटेक्ट समीर कुलकर्णी के साथ क्रेडाई के अध्यक्ष राजन पाटिल, पूर्व अध्यक्ष नीलेश ठाकरे, सचिव श्रीकांत धर्माले और बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड के कन्वेयर अनिल विखे और आशीष दुधे मौजूद थे. सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित अतिथियों व क्रेडाई के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम की अध्यक्षीय प्रस्तावना राजन पाटिल ने रखी. इसके पश्चात अनिल विखे ने बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड की संक्षिप्त समीक्षा पेश की.
* महाराष्ट्र बैंक के साथ जुडने के लिए क्रेडाई का आभार
महाराष्ट्र बैंक के अमरावती जोन के जोनल मैनेजर महेश डांगे ने इस दौरान क्रोई का आभार मानते हुए कहा कि, क्रेडाई विगत कई वर्षों से महाराष्ट्र बैंक से जुडा है. इसकी उन्हें खुशी है.
उन्होंने कहा कि, आज के समय में जेन जी का परिवार में घर खरीदने अथवा फ्लैट खरीदने में काफी प्रभाव रहता है. अमरावती के बिल्डर्स जेन जी की सोच के अनुरुप बिल्डिंग बना रहे हैं. इसलिए उनका अभिनंदन किया जाना चाहिए.
* 17 वर्षों से हो रहा आयोजन
क्रेडाई अध्यक्ष राजन पाटिल ने इस आयोजन की संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि, क्रेडाई द्वारा विगत 17 वर्षों से बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड प्रदान किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, इस स्पर्धा में जिन्हें अवार्ड मिला वे ही बेस्ट नहीं हैं बल्कि अन्य बिल्डर भी अपना सर्वोत्तम प्रदान करते हैं.
* घर बनाते नहीं बल्कि घर बसाते हैं
कार्यक्रम में क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष नीलेश ठाकरे ने कहा कि, हम घर बनाते नहीं बल्कि घर बसाते हैं. उन्होंने कहा कि, नागरिकों को अफोर्डेबल प्राईज में सुरक्षित और टिकाऊ घर मिले इसी सोच के साथ अमरावती के बिल्डर बिल्डिंग का निर्माण करते हैं.
* कई मान्यवर थे मौजूद
इस कार्यक्रम में ज्यूरी सदस्यों के रुप में प्रा. आर्किटेक्ट राम विघे, आर्किटेक्ट अनुपम चव्हाण और आर्किटेक्ट समीर कुलकर्णी के साथ स्पर्धा के समन्वयक अनिल विखे, क्रेडाई अमरावती अध्यक्ष राजन पाटिल, एडवाईजरी बोर्ड शैलेश वानखडे, राम महाजन, पंकज देशमुख, संजय पर्वतकर, भूषण देशपांडे, पूर्व अध्यक्ष नीलेश ठाकरे, उपाध्यक्ष सचिन वानखडे, कपिल आंडे, धर्मेंद्र चंदेले, कोषाध्यक्ष रवींद्र गोरटे, संयुक्त सचिव सुदीप पेठे, संयुक्त कोषाध्यक्ष कमल मालवीय, पी.आर.ओ. लक्ष्मीकांत जोशी, एक्जीक्यूटिव सदस्य नितिन शेंद्रे, प्रवीण ढवले, नरेंद्र किंगरानी, मंगेश हजारे, दीपक गोडवाणी, ज्ञानेश्वर हिवसे, रवि महल्ले, संचित पाटिल, अजय डंबाले, दीपक जोशी, रोहित ताटे, गगन चोरडिया, शरद कासट, राजेश मिश्रा, अमन तलडा, शैलेश ठुसे, राहुल चड्ढा, प्रतीक मालवीय, जयंत खत्री, प्रकाश केला, दर्शन कलंत्री, डॉ. देवडेकर के अलावा उपायुक्त भूषण पुसदकर, नगरसेवक चंदू खेडकर, एमएसईबी के अंधारे, रजिस्ट्रार वाडीवार, राजेश डागा, अमित गिल्डा, शैलेंद्र खत्री, रवि बोंडे, हेमंत जाधव, मनपा अभियंता नितिन बोबडे, डॉ. मनीषा विखे, अनिल विखे, देश विखे, राहुल चड्ढा, विवेक धावडा, दीपक वलगांवकर, सचिन पाटिल, निखिल भटकर, रमेश अनासाने, डॉ. अतुल यादगिरे, राजेश आगरकर, अनिल किंगरानी, फहीम भाई आदि मौजूद थे.

* शहर के विकास में योगदान दे रहे बिल्डर – आयुक्त गोंदावले
इस दौरान मनपा आयुक्त मंगेश गोंदावले ने अपने संबोधन में कहा कि, शहर के विकास में बिल्डर्स का योगदान काफी अधिक है. उन्होंने बिल्डर्स मनपा की आय में भी योगदान करते हैं और यह खुशी है की बात है कि, क्रेडाई के सभी बिल्डर्स नियमों के अंदर रहकर निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि, अमरावती को मनपा को स्वच्छता पुरस्कार दिलाने में भी बिल्डर्स का काफी योगदान है. क्योंकि कई बिल्डिगों में वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया अच्छी तरीके से हो रही है.

Back to top button