आर्वी में 249 किलो लो फैट पनीर जब्त
एफडीए को क्वॉलिटी पर संदेह

* लेबल लगे संदिग्ध
आर्वी/दि.10 – तहसील के अहमद नगर स्थित नफीस मिल्क डेअरी एंड प्रॉडक्ट पर एफडीए ने कार्रवाई कर 249 किलो लो फैट पनीर की क्वॉलिटी लेकर संदेह जताया और उसे जब्त किया है. उसके नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं. वर्धा के एफडीए सहायक आयुक्त प्रफुल्ल टोपले के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई और कहा गया कि, लेबल पर किए गए दावे संदिग्ध लगने से यह कार्रवाई की गई है.
उन्होंने बताया कि, नफीस डेअरी पर छापा मारा. वहां स्वच्छता की दृष्टि से गंभीर खामियां पाई गई. जांच रिपोर्ट में इसे दर्ज किया गया है. जीएचपी और जीएमपी तथा परिशिष्ट 4 के नियमों का उल्लंघन उजागर हुआ है. केंद्रीय लायसेंस प्राधिकरण के पास आगे की कार्रवाई के लिए प्रशासन द्वारा सिफारिश किए जाने की जानकारी है.
बताया गया कि, जांच में डेअरी में बन रहा लो फैट पनीर को लेकर संदेह हुआ. उसके लेबल पर पोषण मूल्यों को लेकर दावे किए गए थे. एफडीए का संशय है कि, उत्पादन की क्वॉलिटी संदिग्ध रही. इसलिए पनीर के सैम्पल लिए गए. 70 हजार का माल भी जब्त किया गया.





