शहर में अभी तक एक भी गरबा रास आयोजन को पुलिस परमिशन नहीं

आज शाम तक इस बारे में होगा निर्णय

* दोनों डीसीपी रिपोर्ट करेंगे सीपी को
* परमिशन हेतु 66 आवेदन प्राप्त, जिसमें से 6 आयोजन कमर्शियल
अमरावती/दि.10 – नवरातें आते ही सबसे पहले रास गरबा और डांडिया का ध्यान सबसे पहले आता है. पिछले दो दशकों से टियर-3 शहर होने के बावजूद यहां कमर्शियल गरबा रास का आयोजन खूब हो रहा है. इस बीच जानकारी है कि, आज दोपहर तक पुलिस प्रशासन को गरबा रास आयोजन की अनुमति के लिए 66 आवेदन प्राप्त हुए हैैं. इन आवेदनों में 6 आयोजन कमर्शियल होने की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि, अभी तक एक भी आयोजन को पुलिस परमिशन नहीं दी गई है.
जानकारी के अनुसार अमरावती में 100 वर्षों से गरबा रास के आयोजन होते आए हैं. कई पारंपरिक आयोजन रहते हैं. हाल के वर्षों में टिकट लगाकर गरबा रास, डांडिया रास के आयोजन बहुतेरी इवेंट कंपनियां करती आई है. ऐसे में गरबा रास के आयोजन संबंधी पुलिस प्रशासन को जो आवेदन मिले है, उसकी पडताल शुरु है. दोनों डीसीपी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को देंगे. पुलिस आयुक्त आज शाम को इस बारे में निर्णय की घोषणा करने की संभावना है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में गरबा रास के डीजे और पारंपरिक वाद्यों पर होते हैं. उस संबंध में थानों से आयुक्तालय को जानकारी भेजी गई है. लिस्ट तैयार की जा रही है. इस सूची में नाम बढ भी सकते हैं. कमर्शियल आयोजन भी बढ सकते हैं, ऐसी जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है. बहरहाल पुलिस आयुक्त आज क्या निर्णय करते हैं, इस पर गरबा रास प्रेमियों, आयोजकों की निगाहें लगी है.

Back to top button