दो मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी धरे गये

आरोपियों में दो नाबालिगों का समावेश

* पथ्रोट थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.10 – पथ्रोट थाना क्षेत्र के परसापुर ग्राम के गोपालकृृष्ण मंदिर और गजानन महाराज मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराकर भागे आरोपियों को ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में चांदूर बाजार तहसील के तलनी ग्राम निवासी रोशन प्रल्हादराव मनोहरे (20) और दो नाबालिगों का समावेश है.
जानकारी के मुताबिक परसापुर निवासी योगेश अरुणराव काकड ने पथ्रोट थाने में शिकायत दर्ज की थी कि, 7 अक्टूबर को गोपालकृष्ण मंदिर और गजानन महाराज मंदिर की दानपेटी में से कुल साढे पांच हजार रुपए चोरी हुए है. मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद एलसीबी दल ने भी वहां का जायजा किया. जांच शुरु रहते उन्हें जानकारी मिली कि, तलनी निवासी रोशन मनोहरे ने यह चोरी की है. पुलिस ने उसे तलनी फाटा से कब्जे में लेकर पूछताछ की, तब उसने घटना की कबूली दी. इस आरोपी ने बताया कि, अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ एमएच-27/डीवाय-2199 पर सवार होकर वे परसापुर पहुंचे और दानपेटी फोडकर नगद राशि चुराई. पुलिस ने दुपहिया वाहन समेत कुल 51 हजार 200 रुपए का माल जब्त किया है. यह कार्रवाई एलसीबी निरीक्षक अशोक लांडे के नेतृत्व में पीएसआई सतीश झाल्टे, अमलदार मंगेश लकडे, सचिन मसांगे, हर्षल काले, विवेक ठाकरे के दल ने की है.

Back to top button