नहर में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत

घर से महज 200 मीटर दूर हुआ हादसा

इकलौते बेटे की मौत से जादे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
वर्धा /दि.14- वर्धा जिले की आष्टी (शहीद) तहसील के पेठ अहमदपुर में एक दर्दनाक हादसे में नहर में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई. मृतक का नाम स्वामी धीरज झाडे है. यह घटना घर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई. हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक पेठ अहमदपुर निवासी धीरज झाडे का दो वर्षीय बेटा स्वामी सुबह अपने दादा के साथ खेलने के लिए घर से बाहर निकला था. उस समय उसकी मां घर के कामकाज में व्यस्त थीं, जबकि पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. खेलते-खेलते स्वामी घर के पास स्थित नहर की ओर चला गया. इसी दौरान वह बहते पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. घर से कुछ ही दूरी पर हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. स्वामी जादे दंपति का इकलौता बेटा था. महज दो साल की उम्र में उसकी दर्दनाक मौत से परिवार गहरे सदमे में है. इस हृदयविदारक घटना से पेठ अहमदपुर परिसर में शोक का माहौल है. गांव के नागरिकों ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

Back to top button