यलो थीम पर सजा ‘द रास गरबा’
इवेंट फॉक्स एंटरटेनमेंट का चोरडिया युथ स्पेस पर आयोजन

अमरावती /दि.16- स्थानीय बडनेरा रोड स्थित मारूती सुझुकी अस्पा बंड सन्स शोरूम के सामने चोरडिया युथ स्पेस पर इवेंट फॉक्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा नवरात्रोत्सव पर्व निमित्त आयोजित ‘द रास गरबा’ में बीती शाम ‘यलो थीम’ पर गरबा खेला गया. इस समय गरबा प्रेमियों ने पीले रंग के परिधान धारण कर गरबा खेलने का आनंद लिया. बीती शाम ‘द रास गरबा’ में जिलाधीश आशीष येरेकर की पत्नी दिपाली येरेकर तथा पुलिस आयुक्त राकेश ओला की पत्नी सुजाता ओला सहित भाजपा नेता किरण पातुरकर, उद्योजक मनोज भेंडे, पूर्व पार्षद प्रणित सोनी तथा ‘द रास गरबा’ के प्रायोजक अथिना के संचालक आदित्य गुडधे, फर्नवो के संचालक चेतन अग्रवाल व आशीर्वाद प्लाय के संचालक गुलशन छुटलानी उपस्थित थे. दैनिक ‘अमरावती मंडल’ की मीडिया पार्टनरशिप के तहत आयोजित ‘द रास गरबा’ में आज शाम हरे रंग की थीम यानी ‘ग्रीन थीम’ पर गरबा खेला जाएगा.
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु इवेंट फॉक्स एंटरटेनमेंट के संचालक प्रतीक मोहता, सौरव पनपालिया व राज पनपालिया सहित गोपाल पनपालिया, प्रशांत पनपालिया, किशोर पनपालिया, उमेश पनपालिया, किशोर मोहता, अनिल पनपालिया, सरिता सोनी, राजेश मालानी द्वारा महत प्रयास किए जा रहे है.





