घर में अकेली रही युवती का लैंगिक शोषण

पुलिस ने किया मामला दर्ज, धारणी थाना क्षेत्र की घटना

धारणी /दि.17- धारणी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती को घर में अकेला देख युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम राजू सुखदेव पाटिल है.
जानकारी के मुताबिक धारणी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती घर में अकेली थी, तब मौके का फायदा उठाकर आरोपी राजू पाटिल ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किये. पीडिता द्वारा मामले की शिकायत धारणी थाने में किये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button