मां ने दी उकसावे पर बेटे ने की पिता की हत्या

पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार से हमला

* मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
बुलढाणा/दि. 17 – बुलढाणा जिले की मलकापुर तहसील के उमाली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी. घटना गुरुवार, 15 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है. इस मामले में मृतक की पत्नी और बेटे के खिलाफ मलकापुर ग्रामीण पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बेटे को पिता पर हमला करने के लिए उसकी मां ने उकसाया था. मृतक की पहचान सोपान नामदेव चव्हाण (50) के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी बेटे का नाम दीपक सोपान चव्हाण (19) और पत्नी का नाम आशा सोपान चव्हाण (45) बताया गया है.
आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान दीपक ने अपने पिता सोपान की ठुड्डी और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मलकापुर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मां पर बेटे को उकसाने का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया है. मामले में आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

Back to top button