महाराष्ट्रीयन थीम पर गरबा में कृषा राजा ने मारी बाजी

बारिस्ता गरबा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल किया प्रथम स्थान

* परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
अमरावती /दि.17- शहर के प्रतिष्ठित होटल ग्रैंड मेफिल में 16 अक्टूबर को आयोजित बारिस्ता गरबा महोत्सव में कृषा निलेश राजा ने महाराष्ट्रीयन थीम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. अपनी प्रतिभा, आकर्षक प्रस्तुति और शानदार प्रदर्शन के दम पर कृषा ने प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई.
महाराष्ट्रीयन संस्कृति और परंपरा को दर्शाती थीम पर कृषा की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त हुआ. कृषा की इस सफलता से परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. उनकी उपलब्धि पर सभी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कृषा की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता निलेश राजा और परिवार के अन्य सदस्य बेहद खुश हैं. कृषा ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से परिवार का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता को लेकर परिचितों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. बारिस्ता गरबा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करना कृषा के लिए गर्व की बात है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में उत्साह का वातावरण है और सभी को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई सफलताएं हासिल करेंगी

Back to top button