खुशियों वाली दिवाली 2026 का आगाज ‘’

* तापडिया सिटी सेंटर में …

* 30 लाख रूपए के उपहारों की सौगात, बंपर लकी ड्रॉ में जीते टोयोटा हाइराइडर
अमरावती /दि.17- दिवाली यानी खुशियों उत्साह और नई शुरूआत का पर्व. इसी फेस्टिव माहौल को खास बनाने के लिए अमरावती के तापडिया सिटी सेंटर (टीसीसी) मॉल में 11 अक्तूबर से खुशियों वाली दिवाली 2026 शॉपिंग कैपेन का शुभारंभ किया गया. रोशन दिवाली, डबल खुशियों वाली थीम पर आधारित यह उत्सव 15 नवंबर 2026 तक चलेगा. इस दौरान ग्राहकों को लगभग 30 लाख रूपए के उपहार और पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा. अभियान का सबसे बडा आकर्षण बंपर लकी ड्रॉ में टोयोटा हाइराइडर जीतने का मौका है.
* बंपर लकी ड्रॉ में टोयोटा हाइराइडर, कई आकर्षक इनाम
इस दिवाली शॉपिंग उत्सव में ग्राहकों के लिए उपहारों की लंबी सूची तैयार की गई है. टोयोटा हाइराडर के अलावा मोटर साइकिल, दोपहिया मोपेड, रेफ्रीजरेटर, टेलीविजन , ज्वेलरी, माइक्रोवेव ओवन , साइकिल, वॉशिंग माीन और एयर फ्रायर जैसे आकर्षक पुरस्कार भी शामिल हैं. कुल मिलाकर लगभग 30 लाख रूपए के उपहारों के जरिए ग्राहकों की दिवाली को और खास बनाने की गई है.
2,999 रूपये की खरीदारी पर लकी ड्रॉ कूपन और मुफ्त पार्किंग
तापडिया सिटी सेंटर ने अलग- अलग खरीदारी पर विशेष लाभ देने की व्यवस्था की है. इसके तहत
– 2,999 रूपये या अधिक की खरीदारी पर लकी ड्रॉ कूपन और मुफ्त पार्किंग.
– 4,999 रूपये या अधिक की खरीदारी पर 500 रूपये का कूपन.
– 19, 999 रूपये या अधिक की खरीदारी पर विशेष उपहार .
– 69, 999 रूपये या अधिक की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार.
हालाकि, शॉप एंड विन प्रमोशन सोमवार से शुक्रवार तक यानी केवल सप्ताह के कार्यदिवसों में मान्य रहेगा. लकी ड्रॉ में भाग लेने की व्यवस्था शनिवार और रविवार को होगी. अन्य लाभ संबंधित नियमों और शर्तो के अधीन रहेंगे.
फैशन से लेकर ग्रॉसरी तक, कई श्रेणियों की खरीदारी पर मौका
इस अभियान का लाभ केवल कपडों की खरीदारी तक सीमित नहीं है. मॉल में उपलब्ध डेकोर, कॉस्मेटिक्स, लगेज, फुटवियर,ग्रॉसरी, किताबों ओर अन्य श्रेणियों की पात्र खरीदारी भी इसमें शामिल हैं. इसके अलावा, पात्र मूवी टिकटों की खरीदारी तथा फूड कोर्ट ओर बार्बेक्यू नेशन मेंं किए गये खर्च पर भी अभियान के नियमों के अनुसार भाग लेने का अवसर मिलेगा. इस तरह ग्राहक माल की विभिन्न सुविधाओं और दुकानों के माध्यम से दिवाली ऑफर का लाभ उठा सकेंगे. हाईएस्ट शॉपर ऑफ द डे और हाइएस्ट शॉपर ऑफ द वीक को विशेष इनाम
ग्राहकों के उत्साह को बढाने के लिए सबसे अधिक खरीदारी करने वालों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं. हाइएस्ट शॉपर ऑफ द डे को गार्गी बाय पीएनजी की ओर से कॉटयूम ज्वेलरी दी जाएगी. वहीं, हाइएस्ट शॉपर ऑफ द वीक को महफिल मीडोज में एक रात ठहरने का स्टेकेशन अनुभव मिलेगा.
60 से अधिक राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, मनोरंजन और खानपान की सुविधाएं
तापडिया सिटी सेंटर में दिवाली के अवसर पर लक्ष्मीजी की थीम पर आधारित सजावट और आकर्षक रोशनी के जरिए उत्सवी माहौल तैयार किया गया है. मॉल में 60 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड उपलब्ध है. खरीदारी के साथ मनोरंजन के लिए मिराज सिनेमा और टाईमजोन जैसे आकर्षण भी मौजूद है. विभिन्न डाइनिंग विकल्पों के साथ परिवार यहां खरीदारी खानपान बार मनोरंजन का एक साथ आनंद ले सकते हैं.
बॉक्स
* मुरली टोयटा सहित प्रमुख ब्रांडों का सहयोग
– खुशियों वाली दिवाली 2026 अभियान को मुरली टोयोटा, सुजुकी, रिलायंस डिजिटल, गार्गी बाय पीएनजी और महफिल मीडोज का सहयोग प्राप्त है. इन सहयोगी ब्रांडो के साथ अभियान को ग्राहकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है.
* परिवारों के लिए यादगार दिवाली बनाने की पहल
– तापडिया सिटी सेंटर मॉल मैनेजमेंट का कहना है कि हमारा उद्देश्य दिवाली को केवल खरीदारी का अवसर बनाने के बजाय परिवारों के लिए यादगार पल तैयार करना है.
– मॉल प्रबंधन ने अमरावती और पूरे विदर्भ के परिवारों को इस उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. सभी ऑफर, उपहार, कूपन और लकी ड्रॉ लागू नियमों एवं शर्तो के अधीन रहेंगे.

Back to top button