बडनेरा में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

घर में अकेला था युवक, पंखे से लटका मिला शव

* अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अमरावती /दि.7- बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र के विश्वानगर, अंजनगांव बारी में 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम योगेश सुरेशराव बानासुरे (25) है. घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे योगेश घर में अकेला था. इसी दौरान उसने पंखे से फांसी लगा ली. कुछ समय बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई. उन्होंने योगेश को नीचे उतारकर तत्काल जिला सामान्य अस्पताल, अमरावती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बडनेरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. योगेश ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. घटना के समय वह घर में अकेला था. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Back to top button