कृष्णा निलेश राजा ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया
शक्तिस्वरूपा ग्रुप की ओर से जन्माष्टमी पर डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

अमरावती /दि.7 – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 5 सितंबर को शक्तिस्वरूपा ग्रुप की ओर से अंबादेवी स्थित कीर्तन हॉल में डांस प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की आयोजक शीतल वाघमारे एवं प्रीति शाह थीं.
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस दौरान कृष्णा निलेश राजा ने मनमोहक सामई डांस की शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया. अपनी सफलता का श्रेय कृष्णा निलेश राजा ने अपने गुरु प्रकाश मेश्राम तथा माता-पिता को दिया. उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन और माता-पिता के प्रोत्साहन से उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा मिली. कार्यक्रम में उपस्थित आयोजकों एवं अतिथियों ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.





