सीपीडीए समृद्धि परिवार ने मनाया विजय इंगले का जन्मदिन
राज रेस्टोरेंट में केक काटकर दी शुभकामनाएं

* स्मृतिचिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन
अमरावती /दि.7- सीपीडीए समृद्धि परिवार के सक्रिय एवं मिलनसार व्यक्तित्व विजय इंगले का जन्मदिन राज रेस्टोरेंट, राजापेठ में हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित परिवार के सदस्यों एवं मित्रों ने केक काटकर विजय इंगले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान विजय इंगले का स्मृतिचिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया. उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. इसके पश्चात सभी ने साथ बैठकर स्वादिष्ट अल्पाहार का आनंद लिया और आपसी स्नेह एवं सौहार्द के साथ जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया.
इस अवसर पर सीपीडीए समृध्दि परिवार के श्याम शर्मा, संदीप खेडकर, प्रशांत लढ्ढा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हितेश केडिया, सतीश पुरोहित, राजू केवले, महेश दुबे, रावण कडू, हेमंत पच्चीगर, रोशन पच्चीगर, अमित सरवैय्या, आनंद किरी, योगेंद्र गुप्ता, विक्रम अग्रवाल, महेश चिमनानी, महेश रामरख्यानी, हरिष सिरवानी, नीतू उम्बरकर, संपत शर्मा, राजेश शर्मा, वसंत गुप्ता, सुदेश पनपालिया, नरेंद्र चूडासामा, नंदकिशोर चांडक, संदीप गुप्ता, दीपक व्यास, नीलकंठ कात्रे मामा, शिवाजी राव, मनीष सिंघाई, प्रवीण कलंत्री सहित सीपीडीए समृद्धि परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे. समारोह में सभी ने विजय इंगले के साथ अपने आत्मीय संबंधों को साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण एवं पारिवारिक माहौल बना रहा.





