अमरावती मध्यवर्ती जेल के 65 वर्षीय कैदी की नागपुर में उपचार के दौरान मौत

तबीयत बिगड़ने पर पहले अमरावती के सरकारी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

* बाद में नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, इलाज के दौरान तोडा दम
अमरावती/दि.22– अमरावती मध्यवर्ती कारागार में सजा काट रहे 65 वर्षीय कैदी की नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान बबन रामदास मडावी (65, किटार, जि. यवतमाल) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, बबन मडावी अमरावती मध्यवर्ती कारागार में सजा भुगत रहे थे. 1 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर जेल के चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें उपचार के लिए अमरावती के शासकीय अस्पताल भेजा था. यहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगे के उपचार के लिए नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद 2 सितंबर को उन्हें नागपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान 6 सितंबर को उनकी मौत हो गई.
मृत्यु की सूचना के बाद नागपुर शहर के अजनी पुलिस थाने से संबंधित मर्ग डायरी अमरावती पुलिस आयुक्तालय को प्राप्त हुई. इसके आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है. पुलिस ने मृत्यु के कारणों और संबंधित परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है.

Back to top button