मोची गली में भगवान शंकर की जटाओं से गंगा धारा की झांकी

नानकराम नेभनानी करेंगे झांकी का 12 को उद्घाटन

श्री रक्षा नवदुर्गा महोत्सव मंडल
अमरावती/दि.10 – शहर की मोची गली स्थित श्री रक्षा नवदुर्गा महोत्सव मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर 11 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसके पश्चात रात्रि 9 बजे मंडप में प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम होगा. महोत्सव के अंतर्गत 12 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे माँ दुर्गा की महाआरती के पश्चात भगवान शंकर की जटाओं से गंगा धारा प्रवाहित होने की अद्भुत एवं भव्य झांकी का विधिवत उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवसेना नेता नानकराम जी नेभनानी के शुभहस्ते किया जाएगा. वे मंडल के स्वागताध्यक्ष हैं.
मंडल के अध्यक्ष प्रकाश मोटवानी ने कार्यकारिणी की सभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान शंकर की जटाओं से साक्षात गंगा धारा प्रवाहित होने तथा उनकी जटाओं में नवदुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन होने की अनूठी झांकी तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की झांकी अमरावती के इतिहास में पहली बार साकार हो रही है. इस दिव्य एवं भव्य झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मंडल की कार्यकारिणी ने समस्त देवी भक्तों से इस पावन आयोजन में उपस्थित होकर माँ भगवती के दर्शन करने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने का सादर अनुरोध किया है.
* सभा में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मंडल के स्वागताध्यक्ष नानकराम नेभनानी, अध्यक्ष प्रकाश मोटवानी, मंडल संस्थापक अमित मेहरा, मार्गदर्शक मुकेश छांगाणी, कोषाध्यक्ष रोहित गोयल, शांतनु गुप्ता, पंडित लखन पंचारिया, सलाहकार अनिल अग्रवाल, अशोक भागवत, राजू सेठ केडिया, महेश आहूजा, चैनाराम चौधरी, प्रफुल्ल साउरकर सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे.

 

Back to top button