हिवरखेड़ में विश्व अंडा दिवस मनाया

पशु चिकित्सा विभाग की पहल

* जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों को बांटे अंडे
मोर्शी/दि.10 – पशु चिकित्सा दवाखाना हिवरखेड़ की ओर से विश्व अंडा दिवस के अवसर पर जिला परिषद प्राथमिक मराठी कन्या विद्यालय और जिला परिषद प्राथमिक बालक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को अंडे वितरित कर अंडे के पोषण संबंधी महत्व के प्रति जागरूक किया गया.
डॉ. प्रमोद डोबले (विस्तार) और डॉ. प्रवीण सारडे (एसीएच) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पशुधन पर्यवेक्षक कु. मृणाली कांडलकर के हाथों विद्यार्थियों को अंडे वितरित किए गए. कार्यक्रम के आयोजन में ऋत्विक वागद्रे, निर्भय जामोदकर और कुणाल पवार ने सहयोग दिया. इस अवसर पर कन्या विद्यालय की मुख्याध्यापिका कांता माटे के साथ शिक्षिका अनिता पाटील, लता लंगडे और रुबी अमीर बेग मिर्जा उपस्थित रहीं. वहीं, जिला परिषद प्राथमिक बालक विद्यालय से लतिका मडघे, संगीता इंगले, वंदना पुंड और वैशाली काळे ने कार्यक्रम में सहभाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

Back to top button