धाराखोरा के झरने में डूबने से युवक की मौत

चांदूर बाजार/दि.10– चांदूर बाजार थाना क्षेत्र के बेलोरा ग्राम निवासी कृष्णा पिंट्या बोबडे (16) नामक किशोर की धारखेडा परिसर के झरने में डूबने से मृत्यु हो गई. उसका शव 9 सितंबर को गोताखोरों ने बाहर निकाला.
मध्यप्रदेश सीमा के धाराखोरा परिसर के लामघाटी का झरना देखने के लिए 8 सितंबर को कृष्णा अपने दोस्त के साथ गया था. पानी की गहराई का अनुमान न लगाते हुए वह सीधे पानी में कूद पडा. बाहर न आने से दोस्त ने उसकी तलाश की. देर रात तक उसका शव बरामद नहीं हुआ. बुधवार को सुबह गोताखोरों की सहायता से कृष्णा का शव बाहर निकाला गया. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





