चिकन विक्रेता को 69 लाख के चूना

नागपुर /दि.10- चिकन विक्रेता को फ्लैट खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपए से चूना लगाया गया है. बिल्डर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधडी का मामला बुधवार को नंदनवन थाने में दर्ज किया गया है. यादव नगर निवासी सद्दाम अली चिकन विक्रेता है. जबकि आरोपी बिल्डर दुतावास श्रावणजी वैद्य (63, वाठोडा श्रावन अपार्टमेंट), राजीव चुन्नीलाल अग्रवाल (60, नागभूमि ले-आउट), नरहरी श्यामराव सुपारे (61, नागभूमि ले-आउट) और अमीत कुमार भैसारे (60, वाठोडा श्रावन अपार्टमेंट) निवासी है.
* फर्जी दस्तावेजों से की रजिस्ट्री
घटना 10 जनवरी 2013 से 10 जुलाई 2021 के बीच में हुई है. दुतावास का दामाद राहुलचोले की सद्दाम से जान-पहचान थी. राहुल ने बताया था कि, उसके वाठोडा स्थित कैलाश सहकारी गृहनिर्माण संस्था के प्लाट क्र. 46 पर चार माले की फ्लैट स्कीम का निर्माण दुतावास और राजीव करने वाले है. निर्माण कार्य के बाद दुतावास ने फ्लैट क्र. 301 और 401 की पावर ऑफ अटर्नी राहुल के नाम की थी.





