13 लाख रुपये के गबन मामले में फरार डाकपाल गिरफ्तार

ग्राहकों से रकम लेकर खातों में जमा नहीं की, 13 लाख 9 हजार 507 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

 वाशिम /दि.14-  ग्राहकों से पैसे लेकर उनके डाक खातों में जमा नहीं करने और 13 लाख 9 हजार 507 रुपये का गबन करने के मामले में फरार चल रहे शाखा डाकपाल को करंजा ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई 13 अक्टूबर को की. गिरफ्तार आरोपी का नाम अकोला जिले के जमकेश्वर निवासी संजय शालिग्राम भुयते (54) है. आरोपी पर ग्राहकों से रकम लेकर उसे उनके खातों में जमा नहीं करने और इस तरह कुल 13 लाख 9 हजार 507 रुपये का गबन करने का आरोप है.
इस मामले में वाशिम वेस्ट सबडिवीजन, मुर्तिजापुर डाकघर के सहायक अधीक्षक विश्वेश कांतिलाल मानकर ने कारंजा ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. जांच के दौरान आरोपी शाखा डाकपाल के फरार होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद करंजा ग्रामीण पुलिस ने तलाश तेज करते हुए 13 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

Back to top button