नालंदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसाय का प्रशिक्षण लेने का मौका

अमरावती /दि.12- श्री दादासाहेब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘नालंदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था’, उत्तम नगर, अमरावती में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. तकनीकी शिक्षा के साथ छात्रों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से संस्थान में विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड्स) के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं.
संस्थान के प्राचार्य अंजनेय लोखंडे ने बताया कि यहां छात्रों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं दिया जाता, बल्कि उन्हें अप्रेंटिसशिप और उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाता है. संस्थान ने मेधावी छात्रों के लिए जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया है और 100% रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है. प्रवेश के इच्छुक छात्र तंत्र शिक्षण मंडल के नियमानुसार रवाळीीळेप.र्वींशीं.र्सेीं.ळप पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए संस्थान के उत्तम नगर परिसर में प्रतिदिन निशुल्क मार्गदर्शन सत्र चलाया जा रहा है. संस्था की अध्यक्ष कीर्ति अर्जुन, प्राचार्य अंजनेय लोखंडे और प्रवेश समन्वयक शुभम ठाकरे ने सभी छात्रों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर अपने करियर को नई दिशा दें.

* उपलब्ध व्यवसायों की जानकारी
– इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 24 सीटें (पात्रता: 10वीं उत्तीर्ण)
– कोपा: 24 सीटें (पात्रता: 10वीं उत्तीर्ण)
– वेल्डर: 20 सीटें (पात्रता: 10वीं उत्तीर्ण)

Back to top button