अमरावती शहर में 15 साल बाद मकोका की बड़ी कार्रवाई

असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में 6 आरोपियों पर मकोका

* 20 जून की घटना में 18 आरोपियों पर दर्ज हुआ था हत्या के प्रयास और गोलीबारी का मामला
* शहर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ दिखाई गंभीरता, एडीजी को भेजा था प्रस्ताव
* एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने 6 आरोपियों के खिलाफ मकोका लगाने को दी मंजूरी
अमरावती/दि.22 – शहर के असोरिया पेट्रोल पंप पर 20 जून की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू किया है. मुंबई स्थित अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मकोका प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. अमरावती शहर में करीब 15 वर्ष बाद मकोका के तहत कार्रवाई होने से पुलिस महकमे में भी इसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.
बता दे कि, 20 जून की रात असोरिया पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में नागपुरी गेट पुलिस थाने में कुल 18 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और गोलीबारी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच नागपुरी गेट पुलिस कर रही थी. जांच के दौरान पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया. इसके बाद एसीपी स्तर के अधिकारी से प्रस्ताव की जांच कराई गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे मंजूरी के लिए मुंबई स्थित अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय भेजा गया.
नागपुरी गेट पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद मकोका कार्रवाई का प्रस्ताव मुंबई स्थित एडीजी कार्यालय को भेजा था. प्रस्ताव की जांच के बाद 6 आरोपियों पर मकोका लगाने को मंजूरी प्रदान की गई. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में संबंधित छह आरोपियों के खिलाफ मकोका के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी. जिन आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई को मंजूरी दी गई है, उनके नाम शेख मुन्नू शेख सलीम (32), सैय्यद तौसिफ सैय्यद नासिर (25), मो. सुफियान उर्फ गोलु मो. मन्नान (24), सैय्यद अल्तमश सैय्यद गफ्फार (23), सैय्यद शोएब उर्फ फज्जू सैय्यद गफ्फार (25, सभी अंसारनगर निवासी), अरबार खान एहफाज खान (25, ताजनगर) बताए गए है.
असोरिया पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग के बाद से ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की थी. अब मकोका की मंजूरी के साथ इस प्रकरण ने नया मोड़ लिया है. अमरावती शहर में लगभग डेढ़ दशक बाद संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत कार्रवाई किए जाने से यह मामला विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गया है.
यह कार्रवाई शहर पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, सहायक पुलिस आयुक्त निलेश ब्राह्मणे के मार्गदर्शन तथा नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कोटनाके के नेतृत्व में डीबी पथक इन्चार्ज पीएसआय विकास मनपिया, पोहेकां इरफान रायलीवाले, प्रवीण ढेंगेकर, इमरान खान, मनीष यादव, मोहन चौव्हान, शेखर गायकवाड ने की.

Back to top button