तावडे से मिलने के बाद उध्दव के घर पहुंचे ‘नाथाभाऊ’

राज्य की राजनीति में कयासों का दौर तेज

मुंबई/दि.11 – शरद पवार गुटवाली राकांपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे आज अचानक ही भाजपा नेता विनोद तावडे से मिलने पहुंचे. इन दोनों नेताओं की मुलाकात के कुछ फोटो भी सामने आये. जिसे लेकर चर्चा शुरू हुई कि, एकनाथ खडसे एक बार फिर भाजपा में प्रवेश कर सकते है. अभी यह चर्चा चल ही रही थी कि एकनाथ खडसे ने ‘मातोश्री’ बंगले पर पहुंचकर शिवसेना उबाठा के पार्टी प्रमुख उध्दव ठाकरे से भेट की. जिसके बाद अलग ही तरह की चर्चाएं चलनी शुरू हो गई तथा राजनीतिक कयासों का दौर भी तेज हो गया है. हालांकि इस संदर्भ में एकनाथ खडसे ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अगले महिने उनका अमृत महोत्सवी जन्मदिवस उनके कार्यकर्ताओं द्वारा बडे उत्साह के साथ मनाया जानेवाला है. उसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने के संदर्भ में उन्होंने विनोद तावडे व उध्दव ठाकरे से मुलाकात की है.
बता दे कि, किसी समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहनेवाले तथा ‘नाथाभाऊ’ के नाम से विख्यात पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने भाजपा को छोडकर शरद पवार गुटवाली कांगे्रस में प्रवेश कर लिया. हालांकि एकनाथ खडसे की बहु रक्षा खडसे अब भी भाजपा में है तथा मोदी कैबिनेट में मंत्री भी है. जिसके चलते एकनाथ खडसे एवं विनोद तावडे के बिच मुलाकात होते ही चर्चा शुरू हो गई कि संभवतः अब ‘नाथाभाऊ’ की ‘घर वापसी’ हो सकती है.
यहां यह भी उल्लेखनिय है कि, कुुछ दिन पहले ही एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर काफी बडी दिक्कत में फंस गए थे. जब उन्हें पुणे में रेव्हपार्टी करते हुए पुलिस ने रंगेहाथ पकडा था. उस पार्टी में कुछ महिलाएं भी शामिल हुई थी. जिसके बाद एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे ने सिधे मीडिया के सामने आकर इस कार्रवाई के पिछे राजनीतिक कारण रहने का दावा किया था और वे अपने पति प्रांजल खेवलकर के साथ पूरी मजबुती से खडी थी. उस समय भी खडसे परिवार को लेकर काफी चर्चाएं चली थी.

Back to top button