भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप अडसड ने संभाला पदभार

अमरावती/दि.11 – भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ती के बाद विधायक प्रताप अडसड ने आज भाजपा के शहर व जिला कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया. राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की प्रमुख उपस्थिती के तहत आयोजित पदग्रहण समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विधायक प्रताप अडसड का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया. इस समय विधायक प्रताप अडसड ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के तौर पर दीप प्रज्वलन करते हुए अपना पदभार संभाला. इस अवसर मोर्शी-वरूड के विधायक उमेश उर्फ चंदू यावलकर, तिवसा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक राजेश वानखडे, धामणगाव रेल्वे की नगराध्यक्ष अर्चना रोठे-अडसड, भाजपा के विदर्भ प्रदेश संगठक प्रा. दिनेश सूर्यवंशी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष निवेदिता चौधरी, जिला प्रभारी अविनाश देव, सहित शहर व जिला भाजपा के पदाधिकारी व पार्षद बडी संख्या में उपस्थित थे. जिन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप अडसड को नई जिम्मेदारी मिलने हेतु बधाई दी. कार्यक्रम में संचालन जिला महासचिव प्रा.डॉ. सुमित पवार व आभार प्रदर्शन जिला महासचिव शंतनु देशमुख द्वारा किया गया.
बता दे कि, जिस समय विधायक प्रताप अडसड की भाजपा के जिलाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ती हुई थी, तब विधान मंडल का पावसकालीन सत्र चल रहा था. जो जिसका समापन गतरोज ही हुआ. ऐसे में मुंबई से अमरावती वापिस लौटते ही विधायक प्रताप अडसड ने भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी का जिम्मा व पदभार संभाल लिया. भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर विधायक प्रताप अडसड के पास मोर्शी, वरूड, तिवसा, धामणगाव रेल्वे, चांदूर रेल्वे व नांदगाव खंडेश्वर तहसील क्षेत्रों के साथ-साथ अमरावती तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की स्थिती को मजबूत करने की जिम्मेदारी रहेगी.

Back to top button