राजापेठ से 10 ट्रैवल बसें अलाउ करें

ऑपरेटर्स की आरटीओ पवार से मांग

* कारंजा रुट की बसें सबेरे 7 बजे जा सकती है
अमरावती/दि.21 – अमरावती की आरटीओ उर्मिला पवार से ट्रैवल बस ऑपरेटर्स ने निवेदन सौंपकर कारंजा रुट की बसें राजापेठ क्षेत्र से रवाना करने की अनुमति मांगी है. निवदन में 10 बसेस राजापेठ से छोडे जाने का अनुरोध किया गया है. उसी प्रकार 14 बसेस राजापेठ-बडनेरा से नेर, नांदगांव खंडेश्वर-यवतमाल रुट पर चलाने की अनुमति मांगी गई है. आरटीओ पवार ने इस विषय में गौर करने का आश्वासन दिया है.
ट्रैवल बस ऑपरेटर्स का कहना है कि, राजापेठ रुट से निजी बसों को सीमित संख्या में चलाने की अनुमति मिलती है, तो यात्रियों को ही सुविधा होगी. उन्हें बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी और ऑपरेटर्स को भी लाभ होगा. असो. ने कहा कि, अमरावती में यातायात की पर्याप्त सुविधाएं नहीं है. जिससे यात्रियों को परेशानी होती है. यात्रियों की परेशानी दूर करने के वास्ते सुबह 7 बजे तय शेड्यूल से 10 बसेस चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए. एक रुट पर निजी बसेस की इजाजत से वाहन ओनर्स अन्य रुट पर भी समान अवसर प्राप्त कर सकेंगे. राजापेठ-कारंजा रुट पर उक्त बसेस के अलावा करीब एक दर्जन बसेस यवतमाल रुट की चल रही है. यह इजाजत आखिर यात्रियों के लिए फायदेमंद और सुविधजनक सिद्ध हुआ है. असो. के राजू बाबा खान, कपिल यादगिरे, सोनू थट्टानी, स्वप्निल पाटिल, महेश फुलवानी और अन्य उपस्थित थे.

Back to top button