अमरावती जिला महानुभाव परिषद की नई कार्यकारिणी गठित
महंत प्रसन्न शास्त्री गोपीराज बाबा बने अध्यक्ष

मोर्शी /दि.16- महानुभाव पंथ की काशी माने जाने वाले श्रीक्षेत्र रिद्धपुर में अमरावती जिला महानुभाव परिषद की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से जीवोद्धारक सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी की अवतार जयंती श्रीक्षेत्र रिद्धपुर में मनाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही परिषद की नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया.
बैठक में कवीश्वर कुलाचार्य महंत दर्यापूर बाबा, उपाध्य महंत यक्षदेव बाबा, महंत वायंदेशकर बाबा सहित रिद्धपुर के संत-महंत उपस्थित रहे. नई कार्यकारिणी में महंत प्रसन्न शास्त्री गोपीराज बाबा को जिला अध्यक्ष तथा महंत श्री परसराज बाबा कारंजेकर को जिला सचिव नियुक्त किया गया. कार्यकारिणी में महंत सोनपेठकर बाबा और महंत श्रीपाचराउत बाबा को मार्गदर्शक बनाया गया है. उपाध्यक्ष पद पर महंत तलेगावकर बाबा, महात्मा विनय मुनी वैरागी बाबा, विनय चौधरी और विनोद खेरडे को जिम्मेदारी सौंपी गई. अनमोलराज पंजाबी को सहसचिव, प्रेमराज मावंदे को कोषाध्यक्ष, महंत विश्वनाथ बाबा कारंजेकर को प्रचार मंत्री, सुभाष घोरमाडे को महामंत्री तथा संगठक के रुप में महंत चक्रपाणी बाबा अमृते सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व दिए गए. जिला कार्यकारिणी में कुल 72 सदस्यों को शामिल किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों का धर्मध्वज, नियुक्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. बैठक में अमरावती जिले के सभी तहसीलों से आचार्य, संत-महंत, अच्युत गोत्रीय, साधक, तपस्विनी एवं वासनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इसकी जानकारी अमरावती जिला महानुभाव परिषद के प्रचार प्रमुख राजेंद्र देशमुख ने दी.