स्व. प्रल्हादजी कोतवाल को अमरावती मनपा में भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्मचारियों ने दी नम आंखों से विदाई

अमरावती/दि.6 -अमरावती मनपा कर्मचारी संघ के महासचिव एवं कर्मचारी आंदोलन के वरिष्ठ नेता स्व. प्रल्हादजी कोतवाल के निधन पर बुधवार शाम अमरावती महानगरपालिका परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.
सभा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके शुभचिंतकों ने स्व. कोतवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई. इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. प्रल्हादजी कोतवाल के कर्मचारी हितों के लिए किए गए निस्वार्थ कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अनेक कर्मचारियों को न्याय मिला. उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. श्रद्धांजलि सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.
इस श्रद्धांजलि सभा में महापौर श्रीचंद तेजवानी, स्थायी समिति के सभापति अविनाश मार्डीकर, सभागृह नेता चेतन गावंडे, नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, जोन सभापति इस्माईल कासम लालुवाले, शहर सुधार समिति सभापति राधा कुरील, नगरसेवक आशीष अतकरे, सचीन वैद्य, सैयद मुनज्जर अली, राजु कुरील, अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख एवं शिल्पा नाईक, उपायुक्त योगेश पिठे, भाग्यश्री बोरेकर, मुख्य लेखाधिकारी शील्पा पवार, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, मंगेश कडू, वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले, स्टिीम मैनेजर अमित डेंगरे, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. प्रतिभा आत्राम, कार्यालय अधीक्षक गुलशन मिरानी, चंद्रकांत खानझोडे, राजेंद्र दौड, शिक्षख संगठना के योगेश पखाले, दंदे, जोशी, गणेश तंबोले सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, बीएमएस पदाधिकारी, शिक्षक संघ के प्रतिनिधि, ठेकेदार तथा सुरक्षा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Back to top button